PMAY Gramin List Chhattisgarh 2023 | नई प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना लिस्ट छत्तीसगढ़
अब आप ग्रामीण विकास मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana List Chhattisgarh ऑनलाइन देख सकते हैं।। आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर से इस नई प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना लिस्ट छत्तीसगढ़ में अपना नाम देख सकते हैं।
PMAY Gramin List Chhattisgarh 2023 New
जिन लोगो ने छत्तीसगढ़ प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए आवेदन किया था उन सबका नाम नई PMAY Gramin List 2023 में शामिल किया गया है। यदि आपने भी पीएम आवास योजना ग्रामीण में आवेदन किया है, तो आपका नाम भी नई आवास ग्रामीण लिस्ट छत्तीसगढ़ में आया होगा।

अब आप प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना छत्तीसगढ़ की नई लिस्ट में अपना नाम चेक करना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें। यहाँ हम प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट छत्तीसगढ़ ऑनलाइन चेक कैसे करे यह समझाएंगे।
Table of Contents
Pradhan Mantri Awaas Yojana Gramin Chhattisgarh (Summary)
योजना का नाम | प्रधान मंत्री ग्रामीण आवास योजना |
संबंधित विभाग | ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार |
योजना आरंभ की तिथि | वर्ष 2015 |
उद्देश्य | सभी असहाय परिवार को घर देना |
योजना का प्रकार | सेंट्रल गवर्नमेंट ने चलाया है इस योजना को |
लाभार्थी चयन | SECC-2011 Beneficiary |
अनुदान राशि | 120000 |
राज्य का नाम | छत्तीसगढ़ |
जिला | छत्तीसगढ़ के सभी जिलो को मिलेगा |
आधिकारिक वेबसाइट | pmayg.nic.in |
PMAYG Technical Helpline Number | 1800-11-6446 |
District Wise PMAY Gramin List Chhattisgarh 2023
मित्रों, हम आपको छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों की लिस्ट दे रहे हैं जहां आप नई प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट 2023-2024 प्राप्त कर सकते हैं. इस साल भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में कुछ हज़ार पक्के मकान बनाने का लक्ष्य रखा है जिसका पूरा विवरण नीचे दिया गया है।
बलौदाबाजार – भाटापारा – 9500 मकान | जशपुर – 8000 मकान |
बलरामपुर – 4000 मकान | कोरबा – 8000 मकान |
रामानुजगंज – 4000 मकान | धमतरी – 3600 मकान |
मुंगेली – 5000 मकान | दुर्ग – 3557 मकान |
बीजापुर – 250 मकान | गरियाबंद – 7000 मकान |
बिलासपुर – 9000 मकान | राजनांदगांव – 7000 मकान |
जांजगीरपांचा – 9000 मकान | कबीरधाम – 4500 मकान |
महासमुंद – 9000 मकान | कोंडागांव – 4100 मकान |
रायगढ़ – 9000 मकान | बालोद – 7000 मकान |
दंतेवाड़ा – 3000 मकान | बस्तर – 7000 मकान |
नारायणपुर – 285 मकान | कांकेर – 7000 मकान |
रायपुर – 523 मकान | सूरजपुर – 7000 मकान |
सरगुजा – 12000 मकान | कोरिया – 7000 मकान |
Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana List Chhattisgarh 2023
- ग्रामीण विकास मंत्रालय की आधिकारिक वेब पोर्टल को ओपन करें।
दोस्तों, पीएम आवास की लिस्ट देखने के लिए आपको पहले भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके लिए इस डायरेक्ट लिंक का उपयोग करें: rhreporting.nic.in
- High level physical progress report विकल्प को चुनें।
जैसे ही वेबसाइट ओपन हो जाए, आपको Physical Progress Reports सेक्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करे। आवास लिस्ट में नाम देखने के लिए इसमें House progress against the target financial year विकल्प को चुनें।

- अपना राज्य, जिला, ब्लॉक व ग्राम पंचायत चुनें।
दोस्तों, इसके बाद आपको योजना के बॉक्स में Pradhan Mantri Awaas Yojana Gramin चुनना है। इसके बाद अपना राज्य छत्तीसगढ़, अपना जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत चुनें। पूरी जानकारी सही-सही चुनने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।

- पीएम आवास लिस्ट देखें।
जैसे ही आप अपनी जानकारी भरकर सबमिट करेंगे, आपके चुने गए ग्राम पंचायत की प्रधान मंत्री आवास योजना लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगी। यहाँ लाभार्थी का नाम और उनके पिता या पति का नाम दिखाया जाएगा। इस लिस्ट में आप अपना नाम भी देख सकते हैं।

- पीएम आवास स्टेटस चेक करें।
यहाँ आप अपने नाम के साथ-साथ अपने आवास का स्टेटस भी देख सकते हैं। आप मकान बनाने के लिए आपके अकाउंट में भेजी गई राशि चेक कर सकते हैं। इसके अलावा, आपके मकान का निर्माण कहाँ तक पूरा हुआ है यह भी देख सकते है।

दोस्तों, आप घर बैठे प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट छत्तीसगढ़ ऑनलाइन देख सकते हैं। अगर इस लिस्ट में आपका नाम नहीं है, तो इसका एक और तरीका भी है। इसके द्वारा आप अपने नाम से आवास लिस्ट देख सकते हैं और चेक कर सकते है। तो चलिए हम आपको इसके बारे बताते है।
नई प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना लिस्ट छत्तीसगढ़ में नाम कैसे देखें ?
दोस्तों, अगर आपका नाम आवास लिस्ट में नहीं दिखाई देता, तो आप नाम को लिस्ट में सर्च कर सकते हैं। इसके लिए मुख्य तीन विकल्प उपलब्ध है जो इस प्रकार हैं:
- Search by Registration Number
- Search by Name
- Search by Aadhaar Number
तो चलिए हम आपको इन तीन विकल्पों की सहायता से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट में अपना नाम खोजने की प्रक्रिया बताते है।
Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana Chhattisgarh Search By Registration Number
प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्ट में नाम सर्च करने के लिए आप नाम या Registration Number का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए नीचे बताई जा रही आसान प्रक्रिया का अनुसरण करें।
- pmayg.nic.in वेब पोर्टल को ओपन करें।
Registration Number से आवास लिस्ट में अपना नाम सर्च करने के लिए आपको ग्रामीण विकास मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाईट पर जाना है। वेबसाइट को विज़िट करने के लिए आप यहाँ दी गई लिंक का उपयोग कर सकते है – pmayg.nic.in
- Stakeholders में IAY / PMAYG Beneficiary विकल्प को चुनें।
अब आपको मेनू में Stakeholders सेक्शन में जाना है, वहा आपको IAY / PMAYG Beneficiary विकल्प दिखेगा उस पर क्लिक करे।

- Registration Number भरकर सर्च करें।
इसके बाद आपको सर्च बॉक्स में अपना Registration Number डालकर सर्च करना है। निर्धारित बॉक्स में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भरकर Submit कर दें।

- आवास योजना लाभार्थी विवरण चेक करें।
जब आप रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर सबमिट करेंगे, आपको लाभार्थी का पूरा विवरण स्क्रीन पर दिखाई देगा। आप लाभार्थी की व्यक्तिगत जानकारी, चित्र, बैंक डिटेल और अन्य जानकारी देख सकेंगे।

Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana Chhattisgarh Search By Name
आप प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट अपने नाम से भी देख सकते हैं। तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते है।
- Beneficiary Advance Search ऑप्शन को चुनें।
पहले आपको pmayg.nic.in वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपको Stakeholders विकल्प के नीचे IAY/PMAYG Beneficiary विकल्प को चुनना है। इसके बाद Advanced Search विकल्प चुनना है। अगर आप चाहे तो Advanced Search वाले पृष्ठ पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक का उपयोग कर सकते है — Search Beneficiary Details

- अपना नाम लिखकर सर्च करें।
अब आपको जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत चुनना होगा। फिर Scheme Name में Pradhan Mantri Awaas Yojana Gramin को चुनें। फिर वर्ष चुन लीजिएऔर अंत में Search by Name के ऑप्शन में अपना नाम लिखकर Search पर क्लिक करे।

दोस्तों, अगर आवास लिस्ट में अपना नाम सर्च नहीं हो रहा है, तो आप अपना BPL नंबर, account number, sanction ID नंबर और पिता या पति का नाम डालकर भी सर्च कर सकते हैं।
Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana Chhattisgarh Search By Aadhaar Number
दोस्तों, आवास योजना लिस्ट में अपना नाम सर्च करने के लिए अपने आधार नंबर का उपयोग कर सकते है। इसके लिए आप यहाँ दिए गए आधिकारिक वेबसाइट लिंक पर क्लिक करें: Find Beneficiary Details
इसके बाद Search Beneficiary बॉक्स में अपना आधार नंबर दाखिल करे, उसके बाद Show बटन पर क्लिक करें।

इस तरह से आप अपने रजिस्ट्रेशन नंबर या नाम या आधार नंबर से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट छत्तीसगढ़ में अपना नाम सर्च कर सकते है।
Pradhan Mantri Awas Yojana App Download
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का एंड्राइड ऐप भी उपलब्ध है। आप इस ऐप को प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से अपने फोन में डाउनलोड करके आप अपने निर्माणाधीन मकान के चित्रों को अपलोड कर सकते हैं। Awaas App की अधिक जानकारी के लिए आगे पढ़िए।
Awaas App क्या है ?
कोई भी PMAYG लाभार्थी अपनी अगली वित्तीय सहायता किस्त प्राप्त करने के लिए निर्माणाधीन मकान की भौतिक प्रगति की रिपोर्ट करने के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग कर सकता है।
PMAY हाउस इंस्पेक्टरों द्वारा PMAYG या अन्य ग्रामीण आवास योजनाओं के तहत निर्मित मकानों की निगरानी भी आवास ऐप से की जा सकती है, जो AwaasSoft (ग्रामीण आवास e-gov समाधान MoRD) के माध्यम से की जाती है।
आप पीएम आवास ऐप में वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) से लॉगिन कर सकते है, यह ओटीपी आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा। अपने मोबाइल में Awaas App डाउनलोड करने के लिए आप यहाँ दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करे:
Download Awaas App for Android
Download Awaas App for iPhone or iPad
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लाभ क्या है?
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के बहुतसारे लाभ है जो हम आपको यहाँ पर बताएंगे।
- इंदिरा आवास योजना को PMAY-G में पुनर्गठित करने का उद्देश्य देशभर के ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब और जरूरतमंद लोगों को पक्के मकान की सुविधा देना है।
- भारत की सामाजिक आर्थिक जनगणना सूची 2011 में शामिल गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का लाभ मिलेगा।
- जिन उम्मीदवारों का नाम प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना लिस्ट में है, उन्हें अपना खुद का पक्का मकान बनाने के लिए आर्थिक सहाय (धन) मिलेगी।
- इस सूची के माध्यम से छत्तीसगढ़ के मैदानी क्षेत्रों में पक्का मकान बनाने के लिए 120,000 रुपये और पहाड़ी क्षेत्रों में 130,000 रुपये की आर्थिक सहाय दी जाएगी।
- PMAY Gramin Yojana माध्यम से प्रदेश के गरीब परिवारों का सामाजिक जीवन-स्तर ऊंचा उठेगा।
- भारत सरकार भी पीएम आवास ग्रामीण लिस्ट 2023 के माध्यम से नए मकान के निर्माण और पुराने, अर्धनिर्मित और कच्चे घरों की मरम्मत के लिए भी आर्थिक सहायता देती है।
छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास योजना हेतु महत्वपूर्ण वेब लिंक
प्रधान मंत्री आवास योजना-ग्रामीण आधिकारिक वेब पोर्टल | 1. pmayg.nic.in 2. rhreporting.nic.in |
Search Beneficiary Details | Click Here |
Year wise house completed report | Click Here |
High level physical progress report | Click Here |
Panchayat wise incomplete houses | Click Here |
छत्तीसगढ़ प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से सम्बंधित प्रश्न (FAQs)
छत्तीसगढ़ प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट कैसे देखें?
PMAY Gramin List Chhattisgarh 2023 को देखने के लिए pmayg.nic.in वेबसाइट पर जाए। फिर Physical Progress Report सेक्शन में से High Level Physical Progress Report विकल्प चुने। अब अपना राज्य, जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत का चुनाव करके सबमिट बटन पर क्लिक करें। ऐसे आप PM आवास योजना ग्रामीण सूची में अपना नाम देख सकेंगे।
नयी ग्रामीण आवास लिस्ट छत्तीसगढ़ में नाम न आने पर क्या करें?
यदि आपका नाम पीएम आवास योजना की नवीनतम लिस्ट में नहीं है, तो अपने गांव के मुखिया से संपर्क करें। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना लिस्ट में SECC-2011 में आनेवाले सभी गरीब परिवारों को धीरे-धीरे शामिल कर रहे है, अगर आपका नाम इस लिस्ट में नहीं आया तो आप इंतज़ार करे। हो सकता है अगली लिस्ट में आपका नाम आ जाए।
छत्तीसगढ़ राज्य के किन नागरिकों को पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट में शामिल किया गया है?
पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट में छत्तीसगढ़ राज्य के किसी धर्म की गरीब महिला, अनुसूचित जाति के लोग, मध्यम वर्ग के 1 और 2 नागरिक, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिक और अनुसूचित जनजाति के लोगो को शामिल किया गया है।
ग्रामीण आवास योजना से सम्बंधित समस्या के लिए कहाँ संपर्क करें?
यदि आपको प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित कोई शिकायत है, तो आप अपने एरिया/क्षेत्र के ग्राम प्रधान, सरपंच, मुखिया या ग्रामीण विकास मंत्रालय के प्रभारी अधिकारी से संपर्क करें।
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के माध्यम से सरकार की तरफ से कितनी सहायता राशि दी जाएगी?
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के माध्यम से सरकार की तरफ से मैदानी क्षेत्रों में मकान बनाने के लिए 120,000 और पहाड़ी क्षेत्रों में मकान बनाने के लिए 130,000 रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।
Conclusion:
ऊपर, हमने PMAY Gramin List Chhattisgarh 2023 को ऑनलाइन देखने की पूरी जानकारी दी है। अब आप घर बैठे प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट छत्तीसगढ़ में अपना नाम देख सकते हैं। आवास योजना लिस्ट में नाम देखने में आपको कोई भी परेशानी हो सकती है, तो हमें कमेंट करके बता सकते हैं।
छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट छत्तीसगढ़ की जानकारी महत्वपूर्ण है। इस लेख में बताई गई जानकारी अपने दोस्तों से अवश्य शेयर करें।