Pradhan Mantri Awas Yojana Gujarat 2023 | नई प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना लिस्ट
देश के हर राज्य में कई गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना से पक्का मकान मिल रहा है। गुजरात में रहनेवाले लोग प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना लिस्ट गुजरात ग्रामीण विकास मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते है। यदि आपने पीएम आवास योजना के लिए आवेदन किया है तो आप घर बैठे नई आवास लिस्ट ऑनलाइन चेक कर सकते है।
आपको पता ही होगा कि देश के गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत पक्का मकान मिल रहा है। भारत सरकार इस योजना से देश के सभी गरीब परिवारों का जीवन स्तर ऊँचा उठाना चाहती है। Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana List Gujarat चेक करने की पूरी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध है। 2011 की जनगणना में शामिल हर गरीब परिवार पीएम आवास योजना ग्रामीण का लाभ मिलने के पात्र है।

Table of Contents
PMAY Gramin List Gujarat 2023
अगर आप भी गुजरात में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना लिस्ट में अपना नाम देखना या चेक करना चाहते हैं, तो आगे दी गई जानकारी को पूरा और ध्यान से पढ़ें। इसके लिए आपके पास एक कंप्यूटर या मोबाइल एवं इंटरनेट होना आवश्यक है, तो चलिए अब हम आपको पीएम ग्रामीण आवास योजना लिस्ट चेक करने की जानकारी देते है।
Pradhan Mantri Awaas Yojana Gramin Gujarat (Summary)
योजना का नाम | प्रधान मंत्री ग्रामीण आवास योजना |
संबंधित विभाग | ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार |
योजना आरंभ की तिथि | वर्ष 2015 |
उद्देश्य | सभी असहाय परिवार को घर देना |
योजना का प्रकार | सेंट्रल गवर्नमेंट ने चलाया है इस योजना को |
लाभार्थी चयन | SECC-2011 Beneficiary |
अनुदान राशि | 120000 |
राज्य का नाम | गुजरात |
जिला | गुजरात के सभी जिलो को मिलेगा |
आधिकारिक वेबसाइट | pmayg.nic.in |
PMAYG Technical Helpline Number | 1800-11-6446 |
District Wise PMAY Gramin List Gujarat 2023
यहाँ हम आपको गुजरात के सभी जिलों की पूरी लिस्ट दे रहे हैं जो नई प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट 2023 में शामिल हैं। आप नीचे बताये गए सभी जिलों की पीएम आवास लिस्ट ऑनलाइन देख सकेंगे।
Ahmedabad (अहमदाबाद) | Kheda (खेड़ा) |
Amreli (अमरेली) | Mahisagar (महीसागर) |
Anand (आनंद) | Mehsana (मेहसाणा) |
Aravalli (अरावली) | Morbi (मोरबी) |
Banaskantha (बनासकांठा) | Narmada (नर्मदा) |
Bharuch (भरुच) | Navsari (नवसारी) |
Bhavnagar (भावनगर) | Panchmahal (पंचमहल) |
Botad (बोटाड) | Patan (पाटन) |
Chhota Udaipur (छोटा उदयपुर) | Porbandar (पोरबंदर) |
Dahod (दाहोद) | Rajkot (राजकोट) |
Dang (डांग) | Sabarkantha (साबरकांठा) |
Devbhoomi Dwarka (देवभूमि द्वारका) | Surat (सूरत) |
Gandhinagar (गांधीनगर) | Surendranagar (सुरेंद्रनगर) |
Gir Somnath (गिर सोमनाथ) | Tapi (तापी) |
Jamnagar (जामनगर) | Vadodara (वड़ोदरा) |
Junagadh (जूनागढ़) | Valsad (वलसाड) |
Kutch (कच्छ) | – |
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लाभ क्या है?
भारत सरकार की प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब और कमज़ोर आय वर्ग वाले परिवारों को अपने खुद के पक्के घर बनाने के लिए धन प्रदान किया जाता है। साथ ही, पुराने कच्चे घरों को पक्का घर बनाने में सरकार भी मदद करती है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लाभार्थी को ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा आर्थिक सहाय के रूप में धनराशि दी जाती है। इस में मैदानी क्षेत्र में मकान बनाने हेतु सरकार कि तरफ से 120,000 (एक लाख बीस हजार रूपये) और पहाड़ी क्षेत्र में मकान बनाने हेतु 130,000 (एक लाख तीस हजार रूपये) की धनराशि दी जाती है।
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत पक्के मकान मिलने पर गरीब लोगो को झोपड़पट्टी और कच्चे मकान से छुटकारा मिलेगा। इससे उनका और उनके परिवार का स्वास्थ्य में सुधर होगा और उनकी जीवनशैली भी बेहतर होगी।
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना लिस्ट गुजरात ऑनलाइन चेक कैसे करे
जिन गुजरात राज्य के उम्मीदवारों ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण 2023 के लिए आवेदन किया है, वे ग्रामीण विकास मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Gujarat Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin List 2023 देख सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दर्शाए गए स्टेप को फॉलो करना है।
- ग्रामीण विकास मंत्रालय की आधिकारिक वेब पोर्टल को ओपन करें।
नई आवास सूचि ऑनलाइन देखने के लिए आपको भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके लिए यहाँ बताए गए लिंक का उपयोग करें: rhreporting.nic.in
- High level physical progress report विकल्प को चुनें।
जैसे ही वेबसाइट ओपन हो जाए, आपको Physical Progress Reports सेक्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करे। आवास लिस्ट में नाम देखने के लिए इसमें House progress against the target financial year विकल्प को चुनें।

- अपना राज्य, जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत चुनें।
Pradhan Mantri Awaas Yojana Gramin को यहाँ योजना बॉक्स में चुनें। इसके बाद अपना राज्य (गुजरात), जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत चुनें। सभी जानकारी चुनने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।

- पीएम आवास सूची देखें।
स्क्रीन पर आपके द्वारा चुने गए ग्राम पंचायत की प्रधान मंत्री आवास योजना लिस्ट दिखाई देगी। लाभार्थी का नाम और उनके पिता या पति का नाम यहाँ उपलब्ध रहेगा। आप इस लिस्ट में आप अपना नाम भी देख सकते हैं।

- पीएम आवास स्टेटस चेक करें।
आप आवास लिस्ट में नाम और स्टेटस देख सकते हैं। आप मकान के निर्माण के लिए आपके अकाउंट में भेजी गई धनराशि का पता लगा सकते हैं। दोस्तों, आपके घर का निर्माण कहाँ तक पूरा हुआ है, इसका स्टेटस भी यहाँ दिखाई देगा।

इस तरह आप घर बैठे प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट गुजरात को ऑनलाइन देख सकते हैं। यदि इस लिस्ट में आपका नाम नहीं है, तो आपके पास दूसरा रास्ता भी है। इसके द्वारा भी आप अपने नाम से घरों की सूची देख सकेंगे। इसलिए, चलिए इसके बारे में भी पता लगाते है।
नई प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना लिस्ट गुजरात में नाम कैसे देखें?
यदि आपका नाम आवास लिस्ट में नहीं दिखाई देता, तो आप लिस्ट में अपने नाम को सर्च करने के लिए कई विकल्प हैं. यहाँ हम आपके साथ तीन मुख्य विकल्प शेयर कर रहे है।
- Search By registration number
- Search by name
- Search by aadhaar number
चलिए अब हम प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट में नाम खोजने के लिए इन सभी विकल्पों को आपको विस्तार से समझाते हैं।
Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana Gujarat Search By Registration Number
जब आपने पीएम आवास योजना के लिए आवेदन किया था तब आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिला होगा। अगर आप अपने Registration Number से प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्ट में नाम सर्च करना चाहते है तो यहाँ बताए गए सभी स्टेप को ध्यान से फॉलो करे।
- pmayg.nic.in वेब पोर्टल को ओपन करें।
ग्रामीण विकास मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर PMAY Gramin List Gujarat में अपना नाम खोज सकते है। आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस लिंक का उपयोग करें: pmayg.nic.in
- Stakeholders सेक्शन में IAY / PMAYG Beneficiary विकल्प को चुनें।
यहाँ आपको Stakeholders सेक्शन में IAY / PMAYG Beneficiary का विकल्प दिखेगा जिस पर आपको क्लिक करना है।

- अपना Registration Number भरकर सर्च करें।
स्क्रीन पर दिए गए बॉक्स में अपना Registration Number दाखिल करे और Submit बटन पर क्लिक करे।

- आवास योजना लाभार्थी विवरण चेक करें।
अब आपको लाभार्थी का पूरी जानकारी दिखाई देगी। इसमें लाभार्थी की व्यक्तिगत जानकारी, चित्र, बैंक डिटेल और अन्य सभी जानकारी शामिल हैं।

Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana Gujarat Search By Name
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट गुजरात अपने नाम से भी चेक कर सकते है जिसकी जानकारी आपको नीचे बताई गई है।
- Beneficiary Advance Search ऑप्शन को चुनें।
पहले pmayg.nic.in वेब पोर्टल पर जाए। इसके बाद आपको Stakeholders मेनू में IAY/PMAYG Beneficiary विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करे। इसके बाद आपको Advanced Search विकल्प चुनना होगा। या आप सीधे इस सीधे लिंक से वेब पोर्टल खोला सकते हैं— Search Beneficiary Details

- अपना नाम लिखकर सर्च करें।
इसके बाद आपको अपना जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत चुनना होगा। फिर योजना का नाम Pradhan Mantri Awaas Yojana Gramin चुनें। फिर वर्ष भी चुनें। इसके बाद खोज नाम से ऑप्शन पर अपना नाम लिखकर खोजें।

अगर आपके नाम से आवास लिस्ट सर्च नहीं हो रहा है, तो आप BPL नंबर, account number, sanction ID नंबर और पिता या पति का नाम डालकर भी सर्च कर सकते हैं।
Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana Gujarat Search By Aadhaar Number
आप आवास योजना सूची में नाम भी अपने आधार नंबर से खोज सकते हैं। आप इसके लिए निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइट की लिंक खोलें: Find Beneficiary Details
अब Search Beneficiary बॉक्स में अपना आधार नंबर भरकर Show बटन पर क्लिक करें।

इस तरह, आप नाम, आधार नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट गुजरात में नाम खोज सकते हैं।
Pradhan Mantri Awas Yojana App Download
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का एंड्राइड ऐप भी उपलब्ध है। इसे अपने फोन में डाउनलोड करके आप अपने निर्माणाधीन घर के चित्रों को अपलोड कर सकते हैं। आवास ऐप में लॉगिन करने के लिए आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) आएगा, लॉगिन करके आप इस ऐप का उपयोग कर सकते है।
Awaas App क्या है?
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास मोबाइल एप्लिकेशन एक Android ऐप है, जिसका उपयोग आप निर्माणाधीन मकान की भौतिक प्रगति की रिपोर्ट (फिजिकल प्रोग्रेस रिपोर्ट) चेक करने के लिए किसी भी PMAYG लाभार्थी या उसके प्रतिनिधि को वित्तीय सहायता की अगली किस्त प्राप्त करने के लिए कर सकते हैं।
PMAY हाउस इंस्पेक्टरों द्वारा PMAYG या अन्य ग्रामीण आवास योजनाओं के तहत निर्मित मकानों का निरीक्षण करने के लिए भी आवास ऐप का उपयोग किया जा सकता है, जिनकी निगरानी AwaasSoft (ग्रामीण आवास e-gov समाधान MoRD) के माध्यम से की जाती है।
ग्रामीण आवास योजना हेतु महत्वपूर्ण वेब लिंक
प्रधान मंत्री आवास योजना-ग्रामीण आधिकारिक वेब पोर्टल | 1. pmayg.nic.in 2. rhreporting.nic.in |
Search Beneficiary Details | Click Here |
Year wise house completed report | Click Here |
High level physical progress report | Click Here |
Panchayat wise incomplete houses | Click Here |
गुजरात प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से सम्बंधित प्रश्न (FAQs)
गुजरात प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट कैसे देखें?
आप ऑनलाइन गुजरात प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट देख सकते हैं। ग्रामीण विकास मंत्रालय का आधिकारिक वेब पोर्टल pmayg.nic.in या rhreporting.nic.in इसकी सुविधा प्रदान करता है।
नई ग्रामीण आवास लिस्ट गुजरात में नाम नहीं आया है तो क्या करें ?
यदि नई ग्रामीण आवास लिस्ट गुजरात में नाम नहीं आया है तो आपका नाम आनेवाली नई लिस्ट में आएगा, आपको थोड़ा इंतज़ार करना चाहिए। ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा SECC-2011 के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाता है। इस सूची में नाम वाले प्रत्येक व्यक्ति को बारी-बारी करके इसका लाभ मिलेगा।
पीएम ग्रामीण आवास से सम्बंधित समस्या के लिए कहाँ संपर्क करें?
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना से जुड़ी कोई समस्या होने पर ग्राम पंचायत के प्रधान, सरपंच या मुखिया से संपर्क करें। आप चाहे तो संबंधित विभाग के प्रभारी अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।
गुजरात ग्रामीण आवास लिस्ट में अपना नाम कैसे खोजें?
अगर आपका नाम पीएम आवास लिस्ट में नहीं मिलता है, तो आप अपने नाम, आधार नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, बीपीएल नंबर, अकाउंट नंबर और पिता या पति के नाम से पीएम आवास लिस्ट खोज सकते हैं। ग्रामीण विकास मंत्रालय के आधिकारिक वेबसाइट pmayg.nic.in पर इसकी सुविधा उपलब्ध है।
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में सरकार कितने पैसे देती है?
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में सरकार प्रत्येक लाभार्थी को मकान निर्माण के लिए मैदानी क्षेत्रों में 120,000 (एक लाख बीस हजार) और पहाड़ी क्षेत्रों में 130,000 (एक लाख तीस हजार) रुपये देती है।
गुजरात ग्रामीण आवास का पैसा जारी हुआ या नहीं कैसे पता करे?
गुजरात ग्रामीण आवास का पैसा जारी हुआ या नहीं यह ग्रामीण विकास मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अनुदान राशि की रिपोर्ट देख कर पता कर सकते है। इसके लिए आप आधिकारिक वेब पोर्टल पर High level physical progress report को चुनें। फिर अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत चुनकर रिपोर्ट देख सकते हैं। यहाँ आप मकान निर्माण के लिए किश्त कब और कितना जारी किया गया है, दोनों जानकारी मिल जाएगी।
Conclusion:
हमने इस आर्टिकल में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट गुजरात को ऑनलाइन देखने के लिए पूरी जानकारी दी है। यहाँ बताई गई विधि का अनुसरण करके आप घर बैठे नई प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट गुजरात को आसानी से देख सकते हैं।
PMAY Gramin List Gujarat 2023 online check गुजरात के हर नागरिक के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। आप इस आर्टिकल को अपने सभी दोस्तों के साथ शेयर करे ताकि वे भी प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना लिस्ट चेक कर सके। यदि आपको नई आवास लिस्ट में अपना नाम खोजने में कोई समस्या हो तो आप नीचे कमेंट करके हमको बताए, हम जल्द ही आपकी समस्या का समाधान करेंगे।